क्या बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आएंगी ‘वड़ा पाव गर्ल’? शो में एंट्री को लेकर चर्चाएँ ज़ोरों पर

hinditimez

vada pav girl bigg boss ott 3

Vada Pav Girl Bigg Boss OTT 3: सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस का एक सीजन खत्म होता नहीं कि उसके दूसरे सीजन की चर्चा शुरू हो जाती है। इस समय बिग बॉस ओटीटी 3 शो लगातार चर्चा में बना हुआ है। बिग बॉस ओटीटी 3 शो कथित तौर पर जल्द ही शुरू होने जा रहा है। हाल की एक रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल इस शो में नजर आ सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्माताओं ने दिल्ली की वायरल गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित इस बार सलमान खान के शो में हंगामा करती दिखाई दे सकती हैं।। चंद्रिका ने नौकरी छोड़ने के बाद दिल्ली में अपने पति और रिश्तेदारों के साथ मुंबई का लोकप्रिय नाश्ता वड़ा पाव बिज़नेस शुरू किया। अगर वड़ा पाव गर्ल शो में आती हैं तो शो में काफी धमाका देखने को मिलेगा। चंद्रिका अपने पंगों की वजह से काफी पॉपुलर हैं।

ख़बरों की मानें तो चंद्रिका को मेकर्स ने शो में हिस्सा लेने के लिए संपर्क किया था। हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, Vada Pav Girl ने Bigg Boss OTT 3 शो में अभी तक हिस्सा लेने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Also read: Highest Grossing Movies

रियलिटी शो की अपडेट शेयर करने वाले एक पेज ने बिग बॉस ओटीटी 3 की जानकारी देते हुए बताया कि ‘दिल्ली की वड़ा पाव वायरल गर्ल’ चंद्रिका गेरा दीक्षित से लेकर फेमस ‘डॉली चायवाला’, ‘गाली गलौच लेडी टू सेल हर हसबैंड’ (मन्नत कुल्हारिया), राजा व्लॉग्स’ जैसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 जून में 4 या 5 तारीख से शुरू होगा और अगस्त तक चलेगा। इस शो में मनीषा रानी भी बतौर मेंटर नजर आ सकती हैं।

Exit mobile version