शारदीय नवरात्रि 2023: ये है घर में घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

Prashant Singh

शारदीय नवरात्रि 2023 आ गई है, ऐसे में मां के सभी भक्तों के लिए शुभ दिन भी आ गए हैं। इन दिनों में अपने बिगड़ते काम भी मां बना देंगी। अगर आप भी शारदीय नवरात्रि 2023 में मां का व्रत रखना चाहते हो और घट स्थापना करना चाहते हो तो ये लेख आपके लिए काम का हो सकता है। 


आज के लेख में हम अपनी शारदीय नवरात्रि 2023 में घट स्थापना का पुण्य मुहूर्त और ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको घर में ले आने से मां का आशीर्वाद आप पर बना रह सकता है। 

शारदीय नवरात्रि 2023 कलश स्थापना मुहूर्त 

मां के शुभ दिन “शारदीय नवरात्रि” रविवार से आरंभ होकर 24 अक्टूबर मंगलवार में समाप्त हो रहे हैं। नवरात्रि मतलब नौ दिन और इन नौ दिनों में देवी मां के सभी 9 रूपों की पूजा की जायेगी। 

शारदीय नवरात्रि 2023: ये है घर में घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

अब चलिए बात करते हैं शारदीय नवरात्रि घट स्थापना मुहूर्त की तो अबकी बार घट स्थापना मुहूर्त 15 अक्टूबर की सुबह 11.38 मिनट से लेकर दोपहर 12.23 तक है। इस दौरान आश्विन शुक्ल पक्ष रहेगा और तिथि प्रतिपदा रहेगी तो वहीं शारदीय नवरात्रि 15 की ही रात को 11.52 से शुरू होगी। 

Shardiya navratri 2023 mata ki sawari

अबकी बार देवी मां हाथी की सवारी करेंगी। 

शारदीय नवरात्रि की शुभ चीजें

शारदीय नवरात्रि में निम्नलिखित चीजों को खरीदने से आपके घर में सुख और शांति में वृद्धि हो सकती है; 

कलश

घट स्थापना नवरात्र की सबसे मुख्य क्रियाओं में से एक है। आप भी शारदीय नवरात्रि शुरू होने से पहले एक मिट्टी अथवा पीतल का कलश लाकर उसकी 15 अक्टूबर को स्थापित कर सकते हैं। 

रक्षासूत्र

हिंदू धर्म में रक्षासूत्र का अपना ही एक महत्व है जैसा कि नाम से ही पता चलता है। इसको खरीदकर उपयुक्त विधि द्वारा बांधने से मां स्वयं आपकी रक्षा करेगी। 

पदचिन्ह

मां के पदचिन्हों को लाने से देवी मां भी आपके घर में प्रवेश करती हैं। साथ ही घर में मां के पदचिन्हों को लेकर विधि पूर्वक स्थापित करने से सुख समृद्धि भी आते हैं। 

यह भी पढ़ें: Best share to buy: अगर आप आज इस कंपनी के स्टॉक्स को खरीद लिए तो हो जायेंगे मालामाल