Kimmu’s Kitchen Story: केवल घी बेचकर कमाती है लाखो करोड़ों रुपये, पढ़िए कमलजीत कौर की कहानी

Divya Pundir

Kimmu's Kitchen Story
Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Join Group!

Kimmu’s Kitchen Story: आज कल भारत मे पहले से ज्यादा महिलाएं स्टार्ट अप के बारे मे सोचने लगी है। पहुंचाने ऐसे बिल्कुल भी नही था, और महिलाएं नौकरी के बारे मे ज्यादा सोचती थी। ऐसी ही एक कहानी कमलजीत कौर की है, उनके संघर्ष की कहानी।

आप भी अगर एक महिला है और अपना स्टार्ट अप करने के बारे मे सोच रही है तो आपके लिए यह एक प्रेरणादायक कहानी होगी। इन्होंने अपनी 51 साल की उम्र मे करोड़ों की कंपनी खड़ी कर दी। यह महीने मे लाखो रुपये अपने घी को बेचकर कमाती है।

Kimmu’s Kitchen Story कैसे हुई शुरुआत

कमलजीत कौर ने इस बिजनेस की शुरुआत तब की जब सभी लोगों के बिजनेस बंद हो रहे थे। और उनके सफल होने की वज़ह और कुछ नहीं उनकी लगन और मेहनत है। कोरोना के दौरान सभी लोगों के बिजनेस बंद हो रहे थे और लोग काफी परेशान भी थे।

2020 मे इन्होंने इस बिजनेस के बारे में सोचा। यह इनके दिमाग मे इसलिए आए क्योंकि ये हमेशा से पंजाब मे पली बढ़ी हुई है। वहां पर जाकर हमेशा ही ताजा घी और दूध मिला था लेकिन मुंबई मांग आने के बाद ऐसा नहीं हुआ। इसलिए इन्होंने तय किया कि लोगों को वह असली घी और दूध प्रदान करेंगी।

कैसे पंजाब से मंगाते है मुंबई दूध

कमलजीत ने बताया कि वह पंजाब से मुंबई दूध मंगाते है। इस से पहले उन्होंने कोशिश की थी कि स्थानीय विक्रेताओं से दूध ले लिया जाए। लेकिन यह उनके लिए इतना कारगर साबित नहीं हुआ। इसलिए उन्होंने पंजाब से मुंबई मे घरेलू मंगवाना शुरू कर दिया।

वह लुधियाना से मुंबई दूध मांगती है उसके बाद वह उस दूध से घी बनाती है। उन्होंने इस पर काफी काम किया है कि कैसे पंजाब के घी का स्वाद वह मुंबई को भी दे सके। और उन्होंने बिलोना घी बनाने की शुरुआत की।

कैसे बनाती है बिलोना घी

बिलोना घी सबसे प्योर वेरायटी मे से एक है। कमलजीत ने बताय की वह दही से डायरेक्ट घी बनाती है। बाकी पूरे मार्केट मे जो घी मिलता है वह ज्यादातर मक्खन या मलाई से बनता है। इसलिए उनके घई सबसे काफी अलग हैं।

उसके बाद इन्होंने लुधियाना मे ही बिलोना घी बनाने की शुरुआत कर दी। और आजकल पैक होने के लिए यह घी लुधियाना से मुंबई आता है और लुधियाना मे बनता है। इस घी का स्वाद लोगों काफी अलग लगता है इसलिए इसकी बिक्री मे कोई बदलाव नहीं आया है।

बिलोना घी की कीमत कितनी है

कमलजीत ने अपने बिजनेस के बारे मे भी काफी कुछ बताया। रीटेल के लिए इनके घी की packaging भी कुछ अलग है। 220 एमएल, 500 एमएल और 1 लीटर के पैक ने इनका घी की बिक्री होती हैं।

इसके अलावा 220 एमएल की कीमत 399 रुपये है। इसके साथ-साथ ही जैसे पैक बड़ा होगा वैसे ही कीमत भी बढ़ जाती है। कमलजीत ने बताया कि आज पूरे देश मे हर महीने उनकी 45 हजार घी की बोतल हर महीने बिकती हैं। यह इनके मेहनत के ही कारण हो पाया है।

Also Read: bigg boss 17 weekend ka vaar