ONDC से खाना ऑर्डर कैसे करे? जानें फूड ऑर्डर करने का पूरा तरीका

hinditimez

Updated on:

ONDC FOOD

ONDC Food Order: ONDC यानी ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स, सरकार का बनाया गया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां फूड, ग्रोसरी, कपड़े, फुटवियर, मोबाइल, होम अप्लायंसेस आदि सभी ऑनलाइन उपलब्ध हैं।यह बिना कमीशन वाला सरकारी प्लेटफ़ॉर्म है और इसकी पहली सर्विस बेंगलुरु में शुरू हुई है। सस्ते दाम में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है। यहां आप ओएनडीसी से खाना ऑर्डर करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस देख सकते हैं।


स्विगी-जोमैटो से सस्ता है ONDC

ओएनडीसी की शुरुआत सितंबर 2022 में हुई है, लेकिन इस प्लेटफ़ॉर्म की प्रसिद्धि अब तेजी से बढ़ रही है। ONDC APP से रोजाना 10,000 से अधिक आर्डर्स डिलीवर किए जा रहे हैं। कुछ उपयोगकर्ताओं ने ओएनडीसी से खाना ऑर्डर करके अपने स्क्रीनशॉट्स को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। उनका कहना है कि ओएनडीसी SWIGGY और ZOMATO जैसे प्लेटफ़ॉर्म के मुकाबले काफ़ी सस्ता है।

क्या ओएनडीसी के लिए कोई ऐप है?

वर्तमान में ONDC का कोई आधिकारिक ऐप उपलब्ध नहीं है। ONDC एक वेबसाइट-आधारित प्लेटफ़ॉर्म है, जहां कई ई-कॉमर्स कंपनियाँ अपने ऐप के साथ मौजूद हैं।

ONDC पर कैसे ऑर्डर करें खाना?

पेटीएम पर जाएं और सर्च बार में ONDC टाइप करें। सर्च करने के बाद आपको ONDC स्टोर, सर्विसेज, ONDC फूड, ONDC ग्रोसरी जैसे विभिन्न विकल्प दिखाई देंगे। आप चाहें तो इनमें से किसी भी विकल्प पर क्लिक करके अपनी पसंदीदा वस्तुओं का ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं।

आप स्विगी पर ओएनडीसी का उपयोग कैसे करते हैं?

नहीं, आप स्विगी या जोमाटो पर ओएनडीसी का उपयोग नहीं कर सकते. जब बात फूड आइटम्स की आती है, तो ONDC के लिए दो लोकप्रिय एफिलिएटेड ऐप हैं। पहला है पेटीएम (PayTm) और दूसरा है मैजिक पिन (magicpin)। आप ONDC को Paytm, Meesho, Spice Money और मैजिकपिन ऐप (magicpin) के जरिए एक्सेस कर सकते हैं।

पेटीएम पर ओएनडीसी का उपयोग कैसे करें?

  1. पेटीएम ऐप खोलें और ‘Search’ विकल्प पर क्लिक करें।
  2. Search विकल्प का उपयोग करके ONDC को खोजें, और आपको एक ONDC स्टोर मिल जाएगा।
  3. स्टोर में आपको उपलब्ध व्यंजन और रेस्तरां की एक सूची दिखाई देगी।
  4. उस खाद्य पदार्थ का चयन करें जिसे आप ऑर्डर करना चाहते हैं।
  5. पता ऐड करें और भुगतान करें।

मैजिकपिन पर ओएनडीसी से खाना कैसे ऑर्डर करें?

  1. मैजिकपिन ऐप डाउनलोड करें और खोलें और फूड ऑप्शन चुनें।
  2. वह खाना चुनें जिसे आप ऑर्डर करना चाहते हैं।
  3. पता ऐड करें और अपने आदेश की पुष्टि करने के लिए भुगतान करें।

Also read: ADANI TRAIN TICKET BOOKING

FAQs

Q. ओएनडीसी का पूर्ण रूप क्या है?
A. ओएनडीसी का फुल फॉर्म ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स है।

Q. क्या ओएनडीसी हर जगह उपलब्ध है?
A. ONDC बेंगलुरु सहित सीमित क्षेत्रों में उपलब्ध है।

ONDC को वर्तमान फूड डिलिवरी ऐप्स का एक बड़ा प्रतिस्पर्धा माना जा रहा है। बिजनेस टुडे के अनुसार, ONDC केवल 3 फीसदी कमीशन लेता है, और इसके साथ ही, यहां फूड आइटम्स के रेट 45% तक कम होते हैं।