गूगल क्रोम का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान! तुरंत कर लें ये सेटिंग, वरना…

hinditimez

गूगल क्रोम

Google Chrome दुनिया भर में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले वेब ब्राउज़रों में से एक है। यदि आप अपने दैनिक कार्यों के लिए Chrome का उपयोग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक चेतावनी है! गूगल क्रोम ब्राउज़र को तुरंत अपडेट करना बहुत ज़रूरी हो गया है! हाल ही में सरकार ने लोगों को एक अलर्ट जारी किया है जिसमे बताया गया है की गूगल क्रोम सबसे कमजोर ब्राउज़र है, जिसके कारण है आपका डिवाइस हैक हो सकता है ये इसपे फिशिंग अटैक हो सकते हैं।


Google Chrome को बताया खतरनाक

सरकार ने गूगल क्रोम को एक खतरनाक ब्राउज़र बाबते हुए एक चेतावनी जारी की है। राज्यीय साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने इस ब्राउज़र का उपयोग करने को खतरनाक बताया है। साथ ही, गूगल क्रोम की लेटेस्ट अपडेट की अपडेट करने की सलाह भी दी गई है। CERT-In, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत विभाग के रूप में कार्य करती है, हाल के दिनों में गूगल क्रोम को लेकर उच्च चेतावनी जारी की है और Google Chrome latest version को अपडेट करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें:

गूगल क्रोम से पर्सनल डिटेल्स चोरी होने का खतरा

CERT-In ने गूगल क्रोम के यूजर्स को चेतावनी दी है, और कुछ क्रोम वर्जन में विभिन्न कमियों की भी बात की है। इन खतरों में शामिल हैं डेटा चोरी, व्यक्तिगत जानकारी की चोरी, फिशिंग प्रवृत्तियों का शिकार होना, मैलवेयर संक्रमण और डेटा उल्लंघन। इस परिस्थिति में, यूजर्स को सतर्क रहकर सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए, जिसमें नवीनतम वर्जन पर अपडेट करना भी शामिल है।

क्रोम के सबसे कमज़ोर वर्जन

  • CVE-2023-4068
  • CVE-2023-4069
  • CVE-2023-4070
  • CVE-2023-4071
  • CVE-2023-4072
  • CVE-2023-4073
  • OVE-2023-4074
  • CVE-2023-4075
  • CVE-2023-4076
  • CVE-2023-4077
  • CVE-2023-4078

अगर आपके फ़ोन में ऊपर दिए हुए क्रोम का वर्शन है तो जल्द ही उसे नए वर्शन में अपडेट करें। इन पुराने वर्जनों में सुरक्षा संबंधित कमियों की चर्चा हो रही है। हैकर्स इन पुराने क्रोम वर्जनों का इस्तेमाल करके आपके कंप्यूटर पर क़ाबू पा सकते हैं। इस तरह की सिक्योरिटी में कमियाँ वेब पेमेंट्स एपीआई, प्रॉम्प्ट, स्विफ्टशेडर, वीडियो और वेब आरटीसी आदि में पायी जा रही है। हैकर्स और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए, यूजर्स को नए वर्जन वाले गूगल क्रोम का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।