बिहार जातिगत जनगणना की रिपोर्ट आयी सामने, जानिए कितनी है जाति दर भागीदारी

Divya Pundir

बिहार जातिगत जनगणना

बिहार जातिगत जनगणना समाप्त हुई और जाति आधारित सर्वे रिपोर्ट दिन सोमवार, 2 October को जारी की गयी। इस सर्वे रिपोर्ट को मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने गांधी जयंती के राष्ट्र पर्व पर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किया।


बिहार जातिगत जनगणना के आंकड़ें:

  • पिछड़ा वर्ग जनसंख्या: 3,54,63,936
    • प्रतिशत : 27.12% 
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग जनसंख्या: 4,70,80,514
    • प्रतिशत: 36.01%
  • अनुसूचित जाति जनसंख्या: 2,56,89,820
    • प्रतिशत: 19.65%
  • अनुसूचित जनजाति जनसंख्या: 21,99,361
    • प्रतिशत: 1.68%
  • अनारक्षित जनसंख्या: 2,02,91,679
    • प्रतिशत: 15.52%

रिपोर्ट के अनुसार बिहार राज्य की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार है और इसमें से बाहर राज्यों मे रहने वालों की संख्या 53 लाख 72 हजार 288 है। माना जा रहा है कि नीतीश सरकार ने लोकसभा चुनाव के पहले यह बड़ा सियासी दांव चला है।

बिहार जातिगत जनगणना

बिहार जातिगत जनगणना के आंकड़े

नीतीश सरकार ने जातिगत जनगणना को सार्वजनिक करने के बाद उसकी डिटेल्स के बारे मे भी बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य मे 36% अत्यंत पिछड़ा वर्ग और 27% पिछड़ा वर्ग है। इसके अलावा 19 फीसदी ज्यादा अनुसूचित जाति और 1.68 फीसदी अनुसूचित जनजाति बतायी गयी।

समान्य वर्ग की संख्या 15.52% बतायी जा रही हैं, बिहार जातिगत जनगणना को लेकर बहुत हंगामा भी हुआ था और पूरा मामला हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था।

Also read: प्रधानमंत्री कुसुम योजना से आमदनी दोगुनी

बिहार जातिगत जनगणना detail रिपोर्ट

मुख्य सचिव की रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न जातियों की संख्या भी बतायी गई। जिसमें राजपूत जाति की संख्या 3.41% है, ओबीसी की संख्या 36.01% है। ब्राह्मण जाति की संख्या 3.65%, कायस्थ जाति की संख्या 0.60%, कुर्मी 2.87%, और 4.27% कुशवाहा जाति की संख्या है।

भूमिहार जाति की संख्या 2.89%, नाई जाति की संख्या 1.59 %, इसके अलावा 2.13% धनुक, 2.81% तेली, 1.04 % बढ़ई, 1.45 % यादव, और 3.08 फीसदी मूसहर जाति की संख्या है।

बौद्ध धर्म की संख्या 0.0016% और 17.7% मुसलामान धर्म की संख्या है। ईसाई लोगों की कुल आबादी 0.05% है और हिन्दू धर्म की संख्या 82% है।

बिहार में जातियों का प्रतिशत

  • मुसलमान- 17. 7088 %
  • यादव- 14. 2666 %
  • कुर्मी- 2.8785 %
  • कुशवाहा- 4.2120 %
  • ब्राह्मण- 3.6575 %
  • भूमिहार- 2.8683 %
  • राजपूत- 3.4505 %
  • मुसहर- 3.0872 %
  • मल्लाह- 2.6086 %
  • बनिया- 2.3155 %
  • कायस्थ- 0.60 %

धर्म के आधार पर जनसंख्या का आंकड़ा

  • हिन्दू- 81.99 %
  • इस्लाम- 17.70 %
  • ईसाई – 0.05 %
  • सिख- 0.011 %
  • बौद्ध- 0.0851 %
  • जैन- 0.0096 %
  • अन्य धर्म- 0.1274 %
  • कोई धर्म नहीं- 0.0016 %

अन्य सूचना

बिहार जातिगत जनगणना के दौरान काफी बहस और हंगामा भी हुआ इसके अलावा इसका पहला सर्वे 7 जनवरी से शुरू हुआ था। पहले चरण मे मकानों का सूचीकरण हुआ और यह 15 मई को पूरा हुआ था। इसके बाद लोगों के परिवार, आय और अन्य जरूरी जानकारी के बारे me डाटा कलेक्ट किया गया, और इस तरह से बिहार जातिगत जनगणना समाप्त हुई।